फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in fatehpur up, nine people injured

फतेहपुर: बस में डंपर ने मारी टक्कर, नौ घायल, एक घंटे तक हाईवे पर मचा रहा कोहराम, लगा जाम

Mon, 12 Apr 2021 08:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Apr 2021 08:35 PM IST
सार

- हादसे के बाद मचा कोहराम, एक घंटे हाईवे जाम
- पुलिस वाहनों, एंबुलेंस से घायलों को भेजा गया अस्पताल

विज्ञापन
road accident in fatehpur up, nine people injured
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर के औंग में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर छिवली गांव के पास एक डंपर ने प्राइवेट बस में टक्कर मार दी। हादसे में नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन को मामूली चोटें आईं। टक्कर लगते ही हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन


जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, डंपर के चालक को पीटकर भीड़ ने पुलिस को सौंप दिया। डंपर को थाने में खड़ा कराया गया है।  बांदा के बबेरू कस्बा निवासी चालक बबलू (45) करीब 40 यात्रियों को प्राइवेट बस में लेकर कानपुर के लिए निकला था।
विज्ञापन


औंग के छिवली गांव के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक डंपर ने बस में टक्कर मार दी। हादसा होते ही बस यात्रियों में चीखपुकार मच गई। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन को मामूली चोटें आईं। घायलों में बस चालक भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े तो हाईवे पर भीड़ जमा होने से जाम लग गया। औंग इंस्पेक्टर अनूप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और एंबुलेंस बुलाई। घायलों को गोपालगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया है। एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
 

यह हुए घायल
उमाशंकर पटेल (50), नीलम (45) पत्नी उमाशंकर, तमन्ना (16) पुत्री उमाशंकर निवासीगण बबेरू, अनिल कुमार (68) निवासी भभहा, बबेरू, कमलेश सिंह (32), बाबू सिंह (65) निवासी मर्का बांदा, मो. गुलशेर खान (90), यूसुफ खान (50) निवासीगण हरदौली, बबेरू, अनिल सिंह (24) निवासी मंडावा-बबेरू।

मदद में जुटे राहगीर
हादसा होते ही छिवली गांव के नरेंद्र गुप्ता, पिंटू, सत्यम, बबलू, प्रेम आदि ने यात्रियों को निकालने में पसीना बहाया। हादसे में बस का गेट व अधिकांश खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घायल यात्रियों को तिरपाल बिछाकर छांव में लिटाया।

हाईवे के कट प्वाइंट हादसों का बन रहे कारण
हाईवे पर बने कट प्वाइंट हादसों का कारण बन रहे हैं। छिवली गांव के पास बना कट प्वाइंट दुर्घटना बहुल है। कानपुर जनपद की सीमा से फर्राटा भरते वाहन पांडू नदी के पुल को पार कर इसी कट प्वाइंट से गुजरते हैं। यहीं से कौड़िया गला गांव को सड़क जाती है।

वाहनों को कट प्वाइंट पर घुमाने के चक्कर में हादसे हो रहे हैं। पांच साल पहले छिवली नदी के पास इसी तरह कट प्वाइंट पर बस व ट्रेलर की टक्कर में सात लोगों की जान चली गई थी। हाईवे प्राधिकरण की ओर से यहां पर दुर्घटना बहुल क्षेत्र का संकेतक भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed