फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   road accident in fatehpur, two people died and three injured

यूपी: तीन बाइकों की भिड़ंत में दो दोस्तों की मौत, तीन घायल, जिंदगी भर का दर्द दे गई जरा सी जल्दबाजी

Tue, 13 Oct 2020 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Oct 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
road accident in fatehpur, two people died and three injured
गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के हथगाम थानाक्षेत्र में बुलेरो को ओवरटेक करने के प्रयास में तीन बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को हथगाम सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जबकि एक अन्य घायल को मामूली चोटें आई हैं। हादसा मानपुर गांव के सामने मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह हुआ। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गहरी चोट मौत का कारण बताई जा रही है।
विज्ञापन


 कौशांबी के थाना सैनी के अलीपुर जीता गांव निवासी रामशंकर (45) शादी के बाद से हथगाम के कसरांव गांव स्थित ससुराल में रह रहे थे। परिवार में पत्नी कुसमा देवी और पांच बच्चे हैं। रामशंकर फतेहपुर स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह रामशंकर अपनी बाइक से फैक्ट्री में काम करने वाले साथी मलखान (35) पुत्र बाबू सिंह निवासी निचकी फरीदपुर और मुलायम (15) पुत्र हरिप्रसाद निवासी मानपुर के साथ काम पर जाने को निकले थे।

तीनों एक ही बाइक पर थे। मानपुर गांव के पास सामने से आए एक बाइक सवार ने बुलेरो को ओवरटेक किया और रामशंकर की बाइक से टकरा गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक और बाइक भी भिड़ गई।

तीनों बाइकों की भिड़ंत होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने चार को हथगाम सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रामशंकर और मलखान को मृत घोषित कर दिया।

मुलायम और दूसरी बाइक पर सवार सब्जी विक्रेता अखिलेश (24) पुत्र मिश्रीलाल निवासी पलिया हथगाम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एक अन्य बाइक पर सवार संगम लाल (20) पुत्र गंगादीन साहू निवासी पलिया गांव को मामूली चोटें आईं।

हादसे में दो बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सीएचसी के चिकित्सकों के मुताबिक रामशंकर और मलखान के सिर पर गहरी चोटें आईं थीं। अगर हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच जाती। हथगाम थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि बुलेरो को ओवरटेक करने में हादसा होने की बात सामने आई है। मौके पर किसी का भी हेलमेट नहीं मिला है।

नवरात्र में बेटी की थी गोदभराई
रामशंकर की बड़ी बेटी मालती की शादी तय हो गई है। नवरात्र में उसकी गोदभराई थी। पूरा परिवार मालती की गोदभराई में लगा हुआ था। घर में तैयारियां चल रहीं थीं। हादसे में सारी खुशियां काफूर हो गईं।

एक झटके में बिखर गया मलखान का परिवार
मलखान के परिवार में पत्नी रानू सिंह और बेटे राज (15) और कृष्ण (12) हैं। मलखान की मौत से परिवार बिखर गया है। अब रानू पर ही परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी आ गई है। मलखान नमकीन फैक्ट्री में काम करके परिवार चला रहा था।

जिंदगी भर का दर्द दे गई जरा सी जल्दबाजी
छिवलहा मेईं लगने वाली सब्जी बाजार पहुंचने के लिए अखिलेश और संगम लाल तेजी से बढ़ते जा रहे थे। जबकि रामशंकर भी बाइक पर तीन सवारी लेकर बिना हेलमेट जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक बुलेरो को ओवरटेक करते हुए जैसे ही बाइक सवार निकले वैसे ही हादसा हो गया। जरा सी जल्दबाजी ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed