{"_id":"5eba56a18ebc3e902c2089a4","slug":"road-accident-in-fatehpur-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने ऑटो में मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने ऑटो में मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर
Tue, 12 May 2020 03:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 May 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेति तस्वीर
- फोटो : गूगल
यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। खागा कोतवाली के महिंचा मंदिर हाईवे पर सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हैं। यह लोग एक ऑटो में बैठकर मुंबई से जौनपुर जा रहे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। खागा कोतवाली क्षेत्र महिचा मंदिर हाईवे पर ट्रेलर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दिया। ऑटो में बैठी संजू (32) व उसकी बेटी नंदनी (7) की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य पुत्रों के साथ पिता राजन यादव घायल हैं।
जौनपुर जिले के थाना शिवरारा के नेवादा गांव निवासी राजन, पत्नी संजू, पुत्री नंदनी व दो छोटे बच्चों सहित पांच सदस्यों संग ऑटो में बैठकर मुंबई से जौनपुर जा रहा था। तभी फतेहपुर जिले की महिचा मंदिर के पास हाईवे पर सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल दो पुत्रों के साथ राजन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।