फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   road accident in Fatehpur: BJP leader Died after car collision; former district secretary injured

फतेहपुर में भीषण हादसा: तेरहवीं संस्कार से लौटते समय कार की टक्कर से भाजपा नेता की मौत, पूर्व जिला मंत्री घायल

Thu, 25 Jun 2026 11:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 25 Jun 2026 11:59 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कार की टक्कर से भाजपा नेता की मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
road accident in Fatehpur: BJP leader Died after car collision; former district secretary injured
गौरी शंकर अवस्थी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदपुर थाना क्षेत्र के बिजौली मोड़ के पास तेज रफ्तार कार सवार ने बुधवार रात बाइक सवार भाजपा नेताओं को टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व मंडल अध्यक्ष की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिरनई गांव निवासी गौरीशंकर अवस्थी (70) भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष थे। वह अमौली निवासी पूर्व भाजपा जिला मंत्री साहब सिंह गौतम के साथ रात नौ बजे बाइक से बडिगवा गांव से तेरहवीं कार्यक्रम से घर आ रहे थे।
विज्ञापन


बिजौली मोड़ के पास अमौली से आ रही कार की टक्कर से दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार छोड़कर सवार मौके से भाग निकले। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों को कानपुर रेफर किया। कानपुर हैलट में इलाज दौरान गौरीशंकर अवस्थी की मौत हो गई। बाइक चालक गौरीशंकर हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके सिर व चेहरे में गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन

घायल साहब सिंह के पैर में फ्रैक्चर हुआ। उन्हें रीजेंसी में भर्ती कराया गया। गौरीशंकर का शव बृहस्पतिवार दोपहर बाद गांव पहुंचा। हादसे से पत्नी रामा अवस्थी, बड़े बेटे गोविंद, बहू श्वेता,छोटे बेटे देवेश, बहू पूजा का हाल बेहाल दिखा। उनके अंतिम दर्शन को क्षेत्रीय लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल की पत्नी विजय लक्ष्मी, डा. उत्प्रेक्षा त्रिवेदी, रज्जन लाल त्रिवेदी, हिमांशु अवस्थी,अजय पटेल,मनोज निषाद,संतोष गुप्ता समेत कई सभ्रांत लोग व भाजपा नेता पहुंचे। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि थाने में कार खड़ी कराई गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed