फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in farrukhabad up, two people died

यूपी में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

Wed, 11 Sep 2019 12:47 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Sep 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
road accident in farrukhabad up, two people died
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


यह घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर के पास की है। यहां जनपद मैनपुरी थाना बिछवां गांव जैली विमल चौहान (22) पुत्र गजेंद्र सिंह चौहान अपने साथी कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव कुंदन नगला निवासी अनिल (20) पुत्र सवधेश के साथ बाइक से हरदोई जा रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच जैनापुर के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक स्वच्छ भारत मिशन में हरदोई में काम करते थे। वहीं बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed