{"_id":"600d2d9379fe08328f48e116","slug":"road-accident-in-farrukhabad-more-than-12-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: बस डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, 12 से अधिक यात्री चुटहिल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: बस डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, 12 से अधिक यात्री चुटहिल, एक गंभीर
Sun, 24 Jan 2021 01:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद-इटावा डिपो की अनुबंधित बस रविवार सुबह बरेली से इटावा सवारियों को लेकर जा रही थी। कोहरा अधिक होने से हाईवे पर बघार नाला के पास बने डिवाइडर पर बस चढ़कर पलट गई। हादसे में बस सवार 12 से अधिक यात्री चुटहिल हो गए।
मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्री हल्की चोट होने के कारण वहीं आसपास नर्सिंग में उपचार कराने चले गए।