{"_id":"626f8480eca6893ed25a07fe","slug":"road-accident-in-etawah-car-overturned-after-colliding-with-divider-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, सात घायल
Mon, 02 May 2022 12:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 May 2022 12:45 PM IST
सार
इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
इटावा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जा रही कार हादसे का शिकार हो गई। चालक को झपकी आने की वजह से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 127 पर कुरखा के पास रविवार रात करीब 12 बजे दिल्ली से आरा बिहार जा रही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में चालक दिनेश चंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी पंजाब गांव थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद, कार सवार एक ही परिवार के सव्यानंद मिश्रा पुत्र रविनंदन मिश्रा, रीता, निशा, श्याम नंदन, वंदना मिश्रा, साक्षी मिश्रा पुत्री सव्यानंद मिश्रा घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे यूपीडा व एक्सप्रेस-वे चौकी कुदरैल के पुलिसकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए पीजीआई सैफई भिजवाया है। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि कार चालक को झपकी लगने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सभी घायलों को पीजीआई सैफई भेजकर उपचार दिलाया गया है।
विज्ञापन