{"_id":"600cf38a577ff0314673376d","slug":"road-accident-in-chitrakoot-12-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की भिड़ंत में 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की भिड़ंत में 12 लोग घायल
Sun, 24 Jan 2021 09:43 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Jan 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक व बस की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस व रैपुरा पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।
घटना रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैकी मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग की है। कर्वी से प्रयागराज की ओर आ रही रोडवेज बस की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ।