फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Road accident in Bijnor: Four Kanwariyas of Farrukhabad died and four injured

बिजनौर में सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से फर्रुखाबाद के चार कांवड़ियों की मौत, चार घायल

Sun, 31 Jul 2022 01:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 31 Jul 2022 01:00 PM IST
सार

बिजनौर में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Road accident in Bijnor: Four Kanwariyas of Farrukhabad died and four injured
मनजीत व अशोक यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले में नजीवाबाद-हरिद्वार मार्ग पर रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। इसमें राजेपुर के आठ कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य चार घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रवाना हो गए। परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


राजेपुर कस्बा निवासी पवन (28), सुमित (16), मनजीत (17), अशोक कुमार (25), धर्मेंद्र (25), रोहित (21), सच्चिदानंद (18) और महेशपुर निवासी अमित (27) शुक्रवार को कार से हरिद्वार जल लेने गए थे। कार रोहित चला रहा था। शनिवार रात वापस लौटते वक्त बिजनौर के गांव मुस्सेपुर के पास रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में कार सवार आठों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने अशोक पुत्र मदन पाल, मनजीत पुत्र रमेश, सच्चिदानंद पुत्र महेश्वर सिंह, धर्मेंद्र यादव पुत्र नेत्रपाल को मृतक घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों को मेरठ रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed