{"_id":"66f0f5fb981e84527e068bef","slug":"road-accident-in-banda-uncontrolled-mini-truck-crushed-bike-riders-three-youths-died-and-one-injured-2024-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत, एक घायल
Mon, 23 Sep 2024 10:32 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Sep 2024 10:32 AM IST
सार
Banda News: यूपी के बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाइक सवार दो भाइयों समेत चार युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसा मिनी ट्रक के ओवरटेक करते समय हुआ। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के धोबिन पुरवा अंश पुकारी गांव निवासी मनोज उर्फ बउवा (26), प्रभुदयाल (28) निवासी मोहनपुरवा व अंश खलारी गांव के विजय बहादुर (29) छोटे भाई रामबाबू (24) के साथ बाइक से जा रहे थे। बाइक रामबाबू चला रहा था। ये लोग सोमवार सुबह साढ़े सात बजे अतर्रा में लकड़ी उतारने जा रहे थे। लहुरेहटा मार्ग के लोधिन पुरवा रोड पर स्थित चौराहे पर बाइक सवार एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल चारों युवकों को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां मनोज, प्रभुदयाल और विजय बहादुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चालक डंपर लेकर भाग निकला। घायल रामबाबू का इलाज चल रहा है।

उधर, हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए। वहां से शवों को लेकर वापस चौराहे पर आ गए और जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचीं सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी, तहसीलदार संतोष कुमार ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नरैनी में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। जानकारी मिली है कि एक ही बाइक पर चारों सवार थे। डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।