{"_id":"5da55c878ebc3e014f25f231","slug":"road-accident-in-banda-two-died-and-one-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन को रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन को रौंदा, दो की मौत
Tue, 15 Oct 2019 11:32 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बांदा जिले में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कानपुर हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना बांदा-टांडा नेशनल हाईवे की है। क्योटरा मजरा ग्राम पंचायत बहिंगा निवासी दुलीचन्द्र निषाद के एक वर्षीय बेटे अभिषेक को बिच्छू ने काट लिया था, जिसको पीएचसी से जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया था। दुलीचन्द्र ने घर फोन कर भाभी सुमन को पैसे लेकर बांदा जिला अस्पताल आने को कहा।

उसके इलाज के लिए पैसे आदि की व्यवस्था करके सोमवार देर रात अभिषेक की बड़ी मां सुमन पत्नी चंद्रपाल निषाद, भतीजा अनिल पुत्र कल्लू निषाद अपने पड़ोसी राजकिशोर निषाद उर्फ छोटे पुत्र रामराज निषाद की बाइक से बादा जिला अस्पताल के लिए निकले।
बाइक राजकिशोर निषाद उर्फ छोटे ही बिना हेलमेट लगाए चला रहा था जैसे ही वह पपरेन्दा तिराहे से पीएचसी की तरफ मुड़े वैसे ही पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। ट्रक का पहिया बाइक चला रहे राजकिशोर उर्फ छोटे निषाद 25 पुत्र रामराज निषाद के गर्दन व पीछे बैठी सुमन 33 पत्नी चंद्रपाल निषाद के सीने से निकल गया, उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं अनिल (20) पुत्र कल्लू निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने घायल अनिल पुत्र कल्लू निषाद को पीएचसी व वहां से जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
राजकिशोर के भाई रामदेव निषाद ने बताया कि वह पांच भाइयों में दूसरे नम्बर का था, राजकिशोर अविवाहित था, घर में रह कर मजदूरी करता था। वहीं सुमन के पति चंद्रपाल निषाद ने बताया कि तीन बच्चे है जानकी शरण (12), रामशरण (9), प्रियंका (7) हैं। जानकी शरण क़स्बे के एसएन कॉलेज व रामशरण व प्रियंका गांव के स्कूल में पढ़ते हैं।
पुलिस ने शवों को तत्काल मोर्चरी बांदा भेज दिया। घटना बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर हुई थी जिससे दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह मय फोर्स के मौजूद रहे।