फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Road accident in Banda: Three died, one injured

बांदा में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, इंजीनियर, पत्नी व सास की मौत, घायल बेटी ने भी तोड़ा दम

Tue, 29 Mar 2022 12:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Mar 2022 12:01 PM IST
सार

बांदा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road accident in Banda: Three died, one injured
राकेश व वंदना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। कार चला रहे इंजीनियर, उसकी पत्नी व सास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां देर रात बच्ची ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मृतक छतरपुर (एमपी) में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। तेहरी मौत का यह सड़क हादसा सोमवार को दोपहर बाद हुआ। शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर गिरवां थानांतर्गत डिंगवाही गांव के पास आई-10 कार बेकाबू होकर सड़क फुटपाथ पर उतर गई और तेज रफ्तार के बीच पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


जबरदस्त टक्कर से कार का अगला हिस्सा टुकड़े-टुकड़े हो गया। कार चला रहे राकेश कुमार सिंह (40) पुत्र हलधर सिंह, उसकी पत्नी वंदना सिंह (35) तथा सास चंद्रा बेसन (50) की वहीं मौत हो गई। राकेश की 12 वर्षीय बेटी अनामिका सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और पुलिस ने कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला। अनविका को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां देर रात बच्ची की भी मौत हो गई। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

दुर्घटना का शिकार हुए इस परिवार की कई घंटे शिनाख्त नहीं हुई। बाद में छतरपुर से आए मृतक राकेश के दोस्त ने आकर शिनाख्त की। बताया कि राकेश मूलरूप से भिलाई (छत्तीसगढ़) का रहने वाला था। छतरपुर में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। सास भिलाई की थी। ये चारों बनारस से लौट रहे थे। वहां घूमने गए थे। मौके पर गिरवां थाना और बांदा शहर कोतवाली इंसपेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे और शवों को मेडिकल कालेज भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed