Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DAP crisis deepens in committees, distribution at only five out of 39 centers

Banda News: समितियों में डीएपी का संकट गहराया, 39 में से पांच केंद्रों पर ही वितरण

Thu, 26 Nov 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
DAP crisis deepens in committees, distribution at only five out of 39 centers
फोटो न- 26 सीकेटीपी 10 विनय। संवाद
चित्रकूट। रबी की बोआई के बीच सहकारी समितियों में डीएपी का स्टॉक खत्म होने से जिले में खाद का संकट गहरा गया है। किसान खाद के लिए समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने शासन से डीएपी की नई रैक की मांग की है। अब किसानों को अगली खेप का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में सहकारी समितियों के 39 केंद्र हैं। बृहस्पतिवार को इनमें से मात्र पांच केंद्रों पर ही खाद का वितरण हुआ, जबकि बाकी केंद्रों पर ताला लटका रहा। पिछले सप्ताह जिले को एक हजार मीट्रिक टन डीएपी आवंटित हुई थी, जो वितरण के बाद खत्म हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर की कोआपरेटिव सहकारी समिति पहुंचे किसानों को केंद्र के बाहर लगी सूचना पढ़कर लौटना पड़ा। केंद्र के सचिव मुन्नीलाल यादव ने बताया कि तीन दिन से डीएपी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आंदोलन के बाद आती है रैक
फोटो न- 26 सीकेटीपी 09 श्याम किशोर। संवाद
कर्वी की कोआपरेटिव समिति में खाद लेने आए थे, लेकिन डीएपी नहीं मिली। बताया गया कि नई रैक आने के बाद ही खाद का वितरण होगा।
- श्याम किशोर, किसान, कोल गदिहा गांव।
-----------

फोटो न- 26 सीकेटीपी 10 विनय। संवाद
तीन साल से अधिक समय हो गया, लेकिन हर रबी सीजन में डीएपी की किल्लत बढ़ जाती है। इसके बावजूद प्रशासन समय रहते इंतजाम नहीं करता। किसान आंदोलन करते हैं, तब नई रैक आने पर वितरण का आश्वासन मिलता है। तब तक फसल प्रभावित हो जाती है।
- विनय कुमार, किसान, सपहा गांव।
-----------
सहकारी समितियों में डीएपी खाद का स्टॉक खत्म हो गया है। जिले में कुल 39 केंद्र हैं, जिनमें बृहस्पतिवार को सिर्फ पांच केंद्रों पर खाद का वितरण हुआ।
- प्रकाश उपाध्याय, उपायुक्त, सहकारिता।

फोटो न- 26 सीकेटीपी 10 विनय। संवाद

फोटो न- 26 सीकेटीपी 10 विनय। संवाद

फोटो न- 26 सीकेटीपी 10 विनय। संवाद

फोटो न- 26 सीकेटीपी 10 विनय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed