फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Road accident in Banda, one dead, woman injured

Banda: पिकअप की टक्कर से जेठ की मौत, बहू गंभीर, एक ही बाइक पर सवार थे तीन लोग

Tue, 12 Mar 2024 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2024 10:03 PM IST
सार

बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार जेठ की मौत हो गई। महिला समेत दो लोग घायल हो गए। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Road accident in Banda, one dead, woman injured
बांदा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा में पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जेठ की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत दो लोग घायल हो गए। महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चित्रकूट की पुलिस चौकी शिवरामपुर के अंतर्गत बंगलई पुरवा निवासी छोटकू (55) अपने बड़े दादा माता बदल (45) और बहू केतकी (22) पत्नी रवि को बाइक में बैठाकर बिसंडा क्षेत्र के हस्तम गांव जा रहा था।



बदौसा रोड के तुर्रा में स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोर से टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक चालक छोटकू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची 112 पीआरबी वाहन ने सभी तीनों को सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया, जहां बाइक चालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं केतकी और माताबदल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।


सूचना के मुताबिक महिला केतकी पांच माह की गर्भवती है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। केतकी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed