{"_id":"cb4f70660b0c448a1fca75675921a45d","slug":"road-accident-fifteen-injoured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वाहन खड्ढ में पलटा, पंद्रह बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वाहन खड्ढ में पलटा, पंद्रह बच्चे घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजेती थाना क्षेत्र के गांव कोटरा-मकरंदपुर के पास शनिवार की दोपहर स्कूली
विज्ञापन
बच्चों से भरी टेंपो असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में करीब पंद्रह बच्चे
घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए कानपुर ले
जाया गया। इलाज के बाद डाक्टरों ने सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई।
कोटरा-मकरंदपुर गांव के आदर्श समता इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चे दोपहर एक बजे छुट्टी के बाद अपने घरों को लौट रहे थे। बच्चे स्कूल में संबद्ध एक टेंपो में सवार थे। टेंपो जैसे ही स्कूल गेट से कुछ दूर आगे पहुंचा, तभी साइकिल सवार एक छात्रा वाहन के आगे आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने तेजी से ब्रेक लिया, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में टिकरी गौरवा निवासी अभिषेक (05) पुत्र धर्मेंद्र सिंह, शानू (05) पुत्र श्यामू, कुणाल (04) पुत्र रामू निषाद और ज्ञानसिंह (04) पुत्र रामनरायण के अलावा ज्योति (06) और उसकी बहन सपना (04) पुत्री दिनेश सिंह यादव (घना-मतिरामपुर), सुविधा दीक्षित (05) पुत्री बबलू दीक्षित (निमधा), हर्षिता (06) पुत्री छुन्ना साहू और संजय (05) पुत्र अमित सचान (निमधा) समेत पंद्रह बच्चे घायल हो गए।
स्कूल के शिक्षकों और गांववालों ने बच्चों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पहले उनका इलाज घाटमपुर के एक निजी अस्पताल में करवाया गया, जहां से ज्योति, सपना और ज्ञान सिंह को कानपुर ले जाया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल सचान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते हीं घायल बच्चों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं, डाक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों की हालत सामान्य है। बताया कि अन्य बच्चों को मरहमपट्टी के बाद घर भेज दिया। जबकि, तीन बच्चों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सजेती थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उनको घटना की सूचना नहीं है।