{"_id":"6aecb40453f46b80820865f6","slug":"ro-business-owner-swindled-out-of-19-52-lakh-via-telegram-under-the-pretext-of-high-returns-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: टेलीग्राम पर मुनाफे का झांसा देकर आरओ कारोबारी से 19.52 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: टेलीग्राम पर मुनाफे का झांसा देकर आरओ कारोबारी से 19.52 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 05 Nov 2026 10:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर आरओ कारोबारी से 19,52,361 रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। केशवपुरम आवास विकास निवासी संतोष कुमार कश्यप आरओ का कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोबाइल पर मिले लिंक से वह टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े थे। ग्रुप के सदस्य खुद को शेयर ट्रेडिंग का संचालक बताकर मोटे मुनाफे का दावा करते थे।
विज्ञापन
फर्जी कमाई के स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगों ने उनका भरोसा जीता। उनके झांसे में आकर संतोष ने अपने और पत्नी स्नेहलता के खाते से अलग-अलग किस्तों में रकम ट्रांसफर की। रुपये वापस मांगने पर और निवेश का दबाव बनाया। इन्कार करने पर ग्रुप से ब्लॉक कर दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन