{"_id":"69582a52986f3d726e015440","slug":"rk-bajpai-xi-and-icc-academy-win-their-matches-kanpur-news-c-362-1-ka11003-138652-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आरके वाजपेयी इलेवन व आईसीसी अकादमी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आरके वाजपेयी इलेवन व आईसीसी अकादमी ने जीते मैच
विज्ञापन
कानपुर। डाॅ. नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल किड्स प्रीमियर लीग में शुक्रवार को आरके वाजपेयी इलेवन ने यूपीएस इलेवन को 55 रन से और आईसीसी अकादमी ने सूरज गुप्ता इलेवन को दो रन से हराया। दोनों मैच फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए।
पहले मैच में आरके वाजपेयी इलेवन ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन बनाए। टीम से अयामन ने 46 व अंश ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में यशस्वी ने दो, रुनझुन व शुभम यादव ने एक-एक विकेट झटका। वहीं यूपीएस इलेवन की पूरी टीम 16.3 ओवर में मात्र 85 रन पर आउट हो गई। टीम से युग पाल ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अब्दुल समद ने तीन, आरव व आशु सोनकर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अब्दुल समद को दिया गया।
दूसरे मैच में आईसीसी अकादमी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 122 रन बनाए। टीम से विकास कुमार ने 40, मोहित वेदी ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रतीक साहू ने तीन, रौनक कुमार व दिनेश निषाद ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं सूरज गुप्ता इलेवन की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 120 रन ही बना सकी। टीम से प्रतीक साहू ने 53 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में गौरव शर्मा ने तीन, विकास कुमार व आदित्य प्रजापति ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच गौरव शर्मा को चुना गया। यह जानकारी आयोजन सचिव एहसान इमरान ने दी।