{"_id":"6761b9f181fd8c77f00cbc7d","slug":"ritaur-miners-track-cut-crop-drowned-etawa-news-c-216-1-etw1002-119255-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रितौर माइनर की पटरी कटी, फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रितौर माइनर की पटरी कटी, फसल डूबी
विज्ञापन
बकेवर। भोगनीपुर नहर प्रखंड से निकले रितौर माइनर की पटरी कटने से किसानों की फसलें और गांव में पानी घुस गया। रात की वजह से ग्रामीणों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। मंगलवार की सुबह लोग सो कर उठे तो गांव और खेतों में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया।
ठंड के मौसम में बाढ़ जैसे हालात देख किसानों के होश उड़ गए। माइनर कटने की सूचना सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों को देते हुए गांव के करीब 50 किसान मौके पर पहुंचे और माइनर की पटरी से पानी बंद करने का प्रयास किया, लेकिन पानी बंद नहीं हुआ। किसान विनय कुमार, सुधीर कुमार, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, प्रकाश कुमार आदि ने आरोप लगाया कि रितौर माइनर की जेसीबी से सफाई की गई है।
माइनर की टेल तक सफाई नहीं किए जाने से यह स्थिति बनी है। जिसके चलते माइनर में पानी अधिक होने से माइनर की पटरी कट गई। किसानों की एक हफ्ते पहले बोई गेहूं की फसल और आलू सरसों आदि फसलें जलमग्न हो गई है। यही नहीं उनके घरों तक माइनर का पानी घुस गया है। माइनर कटने से किसान विनय कुमार की 5 बीघा, महेंद्र की पांच बीघा, अवधेश कुमार की 10 बीघा, प्रमोद कुमार की आठ बीघा, राजीव कुमार की आठ बीघा, प्रदीप कुमार की 4 बीघा, प्रकाश की 12 बीघा, गोविंद की तीन बीघा, अमित की दो बीघा, वीरेंद्र सिंह की पांच बीघा, जगदीश की छह बीघा, पिंटू की छह बीघा, संतोष की चार बीघा, बाॅबी की चार बीघा, उदय वीर की चार बीघा, रविंद्र की दो बीघा, सतेन्द्र की 2 बीघा, प्रदीप की दो बीघा फसल जलमग्न हो गई। पटरी कटने पर भोगनीपुर नहर प्रखंड के एई हरिपाल सिंह ने बताया कि माइनर की सफाई ठीक से हुई थी पटरी को मजबूत बनाया गया था। कर्मचारियों को भेज कर माइनर की पटरी सही करवाने का कार्य किया जा रहा है।