फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rita Bahuguna Joshi on SP leader Vinod Singh Pandit Statement

रीता बहुगुणा जोशी ने छात्रों को दिए मंत्र, सपा नेता के विवादित बयान पर कही ये बात

Fri, 01 Mar 2019 12:05 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rita Bahuguna Joshi on SP leader Vinod Singh Pandit Statement
केंद्रीय विद्यालय उद्घाटन समारोह को संबोधित करतीं रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : अमर उजाला
कभी उत्तर प्रदेश में रोजगार देने वाली इंडस्ट्री कम नकल कराने वाली नकल माफिया इंडस्ट्री ज्यादा हुआ करतीं थी, लेकिन योगी सरकार ने नकल बंद कराकर इस इंडस्ट्री पर ताला लगा दिया है। गुरुवार को यूपी के हरदोई जिले में बिलग्राम रोड स्थित मलिहामऊ के पास नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग रीता बहुगुणा जोशी ने ये बात कही। 
विज्ञापन



उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह जिला भी नकल माफियाओं से पहुंच से दूर नहीं था। नकल के बाद परिणामों में पढ़ने लिखने वाले छात्र पीछे रह जाते थे, लेकिन योगी सरकार ने होनहार छात्र-छात्राओं का मनोबल ऊंचा करने का काम किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों से कहा कि बस किताबों को मित्र बनाएं और ज्ञान को लक्ष्य। उन्होंने मानव संसाधन मंत्रालय के भविष्य को लेकर किए जाने वाले प्रयासों के बाबत कहा कि एचआरडी भविष्य में देश भर के जितने भी बोर्ड हैं उनका पाठ्यक्रम एक करने वाली है। इससे अंक समान होंगे और प्रतियोगिता में मिलने वाले अंकों में एक समानता आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चार सालों में 103 नए डिग्री कॉलेजों की सौगात दी है। 14 आईआईआईटी, सात आईआईटी का उपहार दिया गया है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत को श्रेष्ठ भारत बनाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद अंशुल वर्मा ने केंद्रीय विद्यालयों के टॉपर्स को विधानसभा भ्रमण कराने की पुरजोर वकालत महिला बाल विकास मंत्री से की। उन्होंने कहा कि भविष्य में जो भी बच्चे टॉपर्स निकलें उन्हें राजनीति के मंदिर विधानसभा की कार्यशैली का भी अनुभव होना चाहिए। पूर्व मंत्री व सपा नेता विनोद सिंह उर्फ पंडित के बयान पर महिला एवं बाल विकास विभाग रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि ऐसे बयान सेना को तोड़ने का काम करते हैं। मौजूदा समय में पूरे देश को एक होना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed