{"_id":"68e6d15c017d7190e405604f","slug":"rinku-and-aryan-shine-their-places-in-the-ranji-team-are-almost-certain-kanpur-news-c-362-1-ka11003-132862-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रिंकू और आर्यन चमके, रणजी टीम में जगह लगभग तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रिंकू और आर्यन चमके, रणजी टीम में जगह लगभग तय
विज्ञापन
ग्रीनपार्क में मैच खेलते रिंकू सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रणजी ट्रॉफी की तैयारियों के लिए ग्रीनपार्क में चल रहे पांच दिवसीय कैंप में तीसरे दिन बल्लेबाजों ने अपना जलवा बिखेरा। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने शानदार शतक जड़ा जबकि युवा बल्लेबाज आर्यन ने 85 रन की पारी खेली।
दोनों खिलाड़ियों की शानदार फॉर्म ने रणजी टीम में उनके चयन को लगभग तय कर दिया है। बुधवार को खेले गए अभ्यास मैच में रिंकू सिंह ने अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम के चारों ओर शॉट्स की बरसात की।
लंबे अंतराल के बाद रणजी टीम में वापसी कर रहे रिंकू ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य कोच अरविंद कपूर और सहायक कोच मो. आमिर ने रिंकू की बल्लेबाजी की सराहना की और कहा कि बल्लेबाजों की यह लय टीम के लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन
मुख्य कोच ने बताया कि 15 अक्टूबर को ग्रीनपार्क में उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश की बीच मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि रिंकू, आर्यन, प्रियम, स्वास्तिक, समीर और करण जैसे बल्लेबाजों की फॉर्म से टीम की बल्लेबाजी मजबूत हुई है और रणजी सत्र की शुरुआत जीत के इरादे से करने का पूरा भरोसा है।