फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Right now will not hand pumps

अब ठीक नहीं होंगे हैंडपंप

Fri, 13 May 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Right now will not hand pumps
सूख्‍ाे हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। शहर में पानी का जबरदस्त संकट है और ऐसे में जल निगम ने हैंडपंप रिबोर कराने से इनकार कर दिया है। जल निगम का कहना है कि उनके पास हैंडपंप रिबोर करने के लिए पैसा नहीं है शासन से धन मिलने पर ही रिबोरिंग होगी। 
विज्ञापन

  जल निगम ने रिबोर योग्य 4429 हैंडपंपों में से मात्र साढ़े तीन सौ हैंडपंप ही रिबोर कराए। आश्वासन समिति के अध्यक्ष सतीश महाना, स्थानीय निकाय लोकलेखा मामलों की जांच समिति के अध्यक्ष अजय कपूर की बैठकों में यह मामला उठने के बाद जिला योजना समिति की बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री बीएस रामूवालिया ने रिबोरिंग के लिए धन आवंटित कराने का आश्वासन दिया था, पर अभी तक इस मद में धन नहीं मिला। जबकि हर जगह किल्लत है।  जलकल विभाग रोज मामूली गड़बड़ी वाले 50 से 55 हैंडपंप ठीक करा रहा है, पर विभिन्न क्षेत्रों में लगभग इतने ही हैंडपंप रोज खराब भी हो रहे हैं। 
विज्ञापन

हैंडपंपों का हाल
शहर में लगे हैंडपंप-13499
रिबोर हुए हैंडपंप - 350
रिबोर योग्य हैंडपंप-4079
मामूली खराबियों से बंद हैंडपंप-4000 (लगभग)
मामूली कमेियों से बंद हैंडपंपों की मरम्मत के लिए कार्यरत गैंग-30
मामूली खराबी से बंद हैंडपंपों की रोज मरम्मत - 50-55 
एक नया हैंडपंप लगने का खर्च - लगभग 45 हजार रुपये
एक हैंडपंप रिबोर कराने का खर्च - 30 हजार रुपये
जलकल विभाग का कार्य 
यह विभाग मामूली खराबियों की वजह से बंद हैंडपंपों की मरम्मत कराता है, जबकि जो हैंडपंप रिबोर की स्थिति में पहुंच जाते हैं, उनकी सूची जल निगम को सौंप दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम का कार्य 
यह विभाग जलकल विभाग सेे मिलने वाली सूची के हिसाब से हैंडपंपों को रिबोर कराने के लिए शासन से धन मांगता है। धन मिलने पर रिबोरिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed