{"_id":"5fc155238ebc3e9bab1b948c","slug":"rice-akbarpur-news-knp596714081","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम फुल, धान खरीद बंद, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम फुल, धान खरीद बंद, किसान परेशान
विज्ञापन
सरवनखेड़ा क्रय केंद्र पर सहायक विकास अधिकारी से समस्या बताते किसान।
- फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। धान खरीद केंद्रों में किसानों की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। सरवनखेड़ा में पहले धान केंद्र नहीं था तो किसान संघर्ष करते रहे। अब केंद्र बन गया तो 407 क्विंटल खरीद हुई और गोदाम फुल हो गया। इस कारण धान खरीद बंद हो गई। किसान तौल कराने के लिए परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को एडीओ के निरीक्षण के दौरान किसानों ने उन्हें समस्या बताई।
किसानों की मांग पर सरवनखेड़ा की साधन सहकारी समिति में धान खरीद केंद्र बनाया था। 15 नवंबर से खरीद शुरू हई थी। सिर्फ 407 क्विंटल खरीद हुई और गोदाम फुल हो गया। खरीद बंद कर दी गई, जबकि किसान तौल कराने के लिए केंद्र में धान लेकर डेरा डाले हैं। गोदाम से उठान न होने पर खरीद शुरु नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मनोज कुमार यादव ने निरीक्षण किया तो तौल बंद मिली।
केंद्र में खरीद का लक्ष्य सात हजार क्विंटल है। तीन से खरीद पूरी तरह बंद है। किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान किसानों ने एडीओ को बताया कि क्रय केंद्र में धान की बिक्री न होने पर मजबूरी में व्यापारियों को बेचना पड़ेगा। केंद्र प्रभारी राजकुमार अग्निहोत्री ने बताया कि बारदाना व जगह न होने से खरीद नहीं हो पा रही है। सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि इसकी रिपोर्ट जिला प्रबंधक को भेजी जाएगी।