फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rhea is the second, fifth rank of worship

रिया की दूसरी, उपासना की पांचवीं रैंक

Sat, 28 May 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 28 May 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rhea is the second, fifth rank of worship
अपने माता-पिता के साथ रिया कटियार।  - फोटो : amarujala
राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एसईई) 2016 के रिजल्ट में सिटी की रिया कटियार ने एमबीए में दूसरी और उपासना ने पांचवीं रैंक हासिल की है। बीटेक में प्रांशु त्रिपाठी की 24वीं रैंक(600 में से 554) और विभोर पोरवाल की 25वीं रैंक है। ओबीसी कैटेगरी से यूपी में पहली रैंक मिली है। अंकित चौधरी की 56वीं और ओबीसी में तीसरी रैंक है।
विज्ञापन


अमन सिंघल ने भी टॉप-100 में जगह बनाई है। उनकी रैंक 66वीं है।  डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को एसईई का रिजल्ट घोषित कर दिया। इससे सरकारी और गैर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की बीटेक, बी. फार्मेसी, बी. आर्किटेक्चर, होटल मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, एमबीए और एमसीए की सीटें भरी जाती हैं।
विज्ञापन


बीटेक के टॉप-10 की मेरिट लिस्ट में भले ही शहर के मेधावी जगह नहीं बना सके लेकिन एमबीए और एमसीए सहित लेट्रल इंट्री (सीधे सेकेंड ईयर में एडमिशन के लिए क्वालीफाई करने वाले) में स्टूडेंटों का प्रदर्शन शानदार है। वहीं, सेठ आनंद राम जयपुरिया के स्टूडेंट अमन सिंघल का बीटेक में प्रदर्शन शानदार रहा। अमन ने 600 में से 552 मार्क्स हासिल करके यूपी में 66वीं रैंक हासिल की है। वह बीटेक में एडमिशन लेना चाहते हैं। अमन ने इसी साल 12वीं कक्षा (आईसीएससी) पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 98.5 फीसदी मार्क्स के साथ सिटी के सेकेंड टॉपर रहे हैं। जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन में 192 मार्क्स हासिल करके शहर का मान बढ़ाया। अब आईआईटी के जेईई एडवांस के रिजल्ट का इंतजार है, जो कि 12 जून को आएगा। अविरल वर्मा की 161वीं रैंक है। उन्हें 600 में से 540 मार्क्स मिले हैं। शुभांशी सिंह की रैंक 187वीं है।

शुभांशी को 600 में से 536 मार्क्स मिले हैं। गर्ल्स कैटेगरी में 10वीं रैंक है। शुभांशी के पिता मानवेंद्र सिंह चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जॉब करते हैं। शहर के अर्पित अवस्थी ने यूपी एमसीए में पांचवीं रैंक हासिल की है। 

सुयश की 896वीं रैंक
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सुयश वाजपेयी ने एसईई 2016 में 896 रैंक हासिल की है। सुयश को 600 में से 500 मार्क्स मिले हैं। सुयश एचबीटीआई कानपुर से बीटेक करना चाहते हैं। इससे पहले सुयश का सेलेक्शन जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2016 में हुआ था। उन्हें 133 मार्क्स मिले थे।


22 मई को जेईई एडवांस का पेपर दिया है। इसका रिजल्ट 12 जून को आएगा। बताते चलें कि फीस न जमा कर पाने के कारण सुयश की कक्षा 11वीं और 12वीं की मार्कशीट नहीं मिल सकी। उनकी पढ़ाई भाभा क्लासेस के सुपर-35 बैच से हुई है, जहां गरीब मेधावियों को नि:शुल्क पढ़ने, रहने और खाने की व्यवस्था की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed