फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   revolver rani case f i r against groom

‘रिवॉल्वर रानी’ केस में आया नया मोड़, अब दूल्हा बने अशोक पर लटकी दहेज उत्पीड़न की तलवार

Sun, 28 May 2017 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 28 May 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
revolver rani case f i r against groom
‘रिवॉल्वर रानी‘ वर्षा और अशोक की पुरानी फोटो

गन प्वाइंट पर दूल्हे का अपहरण करने वाली ‘रिवॉल्वर रानी’ सोशल मीडिया पर अभी तक छाई हुई है। इस केस में अब एक नया मोड़ आ चुका है। दूल्हा बने अशोक यादव पर शादी के मंडप से भागने और लाखों के जेवर हड़पने का आरोप लगाकर दुल्हन के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है।   

विज्ञापन
मौदहा कोतवाली का रिवाल्वर रानी केस में वर्षा पर दर्ज अपहरण के मामले को तो अशोक ने अदालत में बयान देकर उसे बचा लिया,  लेकिन अब प्रेमी अशोक खुद पर मुकदमा दर्ज होने से परेशान है। दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत बेनतीजा रही।  इस मामले में मोहनपुरवा के रामहेत ने भवानी के रामसंजीवन और उसकी पत्नी पर लाखो रुपये के जेवर साड़िया व नगदी हड़पने की तहरीर पुलिस को दी है। कभी सम्बन्धी बन रहे रामहेत और रामसंजीवन एक दूसरे के विरोधी हो चुके है।
विज्ञापन

 

बुधवार को हुई पंचायत में दोनों पक्षों में सुलह नहीं हो सकी।  पंचायत में कोई फैसला न होने पर गुरुवार को रामहेत ने  पुलिस को तहरीर दी है। उसमे उन्होंने बताया की  बेटे अशोक की शादी भवानी गांव के रामसजीवन की पुत्री भारती से तय थी। १५ मई को टीका था।  समय से बारात गबरहा स्थित विद्यालय पहुंच गयी।  रात के २ बजे कुछ लोग आये और तमंचे के बल पर दूल्हे बने बेटे अशोक का अपहरण कर के ले गए।  इस घटना के होने से अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 शादी में चढ़ावे के जेवरात हड़पने की दी तहरीर

revolver rani case f i r against groom
दूल्हे का पिता जानकारी देता हुआ
चढ़ावे के लिए लाये चार लाख के जेवर, 21 हजार की नगदी व बेशकीमती साड़िया रामसजीवन व उसकी पत्नी ने उनसे लेकर सुरक्षा के लिए अपने पास रख लिए और उसके बाद दूल्हे अशोक की तलाश शुरू हुई । पुलिस में  १६ मई को अशोक के अपहरण की तहरीर दी गयी। शाम को अशोक,वर्षा मिल गए। 17 तारीख को कहा की वह अशोक के साथ भारती की शादी करें या फिर उसके छोटे बेटे के साथ भारती की शादी करदे। लेकिन उसने इंकार कर दिया। इस पर रामसजीवन ने  अपने जेवर व नगदी सहित सदियों की  मांगी की । लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। उ

 

नकी नियत ख़राब हो गई।  इन्हे हड़पने के मकसद से अब जेवर व चढ़ावे के अन्य सामान देने से इंकार कर दिया।  कार्यवाही की मांग की है कोतवाली अनिल सिंह ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर के अनुसार जाँच उपरांत मामला दर्ज किया जाएगा।  इन कारणों से अभी भी वर्षा का घर नहीं बस सका।  

 

दोनों पक्षों में नहीं बनी बात शादी में मध्यस्त बने रहे बी डी सिंह यादव निवासी  इचौली व अन्य रिश्तेदारों के प्रयास से दोनों पक्षों में पहले सिलौली और बुधवार को मराठीपुर स्थित एक स्कूल में पंचयात हुई थी। रामसजीवन ने बारात में खर्च हुए साढ़े तीन लाख रूपये की मांग राखी। वहीं रामहेत चढ़ावे में दिए गए जेवरात व अन्य सामान की मांग करता रहा। 

दहेज की मांग पर नाटकीय ढंग से गयाब हुआ था अशोक   

revolver rani case f i r against groom
रिवॉवर रानी केस
हमीरपुर मौदहा के भवानी गांव निवासी भारती के पिता रामसाजेवार ने कहा कि 16 मई की रात जयमाला के बाद चढ़ावे के समय ही अधिक दहेज़ की मांग को लेकर नाटकीय ढंग से अशोक भाग निकला था। जिसकी तहरीर17 मई को पुलिस में दी थी।  आज भी उसी पर कायम है।

 

यदि दहेज़ उत्पीड़न का मामला पुलिस ने नहीं दर्ज किया तो वह इसके लिए उच्चाधिकारियों ने न्याय की गुहार लगएगा।  अशोक व भारती की शादी के बीच प्रेमिका वर्षा के साथ शादी के मंडप से चले जाने के मामले में उसके पिता रामहेत ने अपहरण का जो मामला वर्षा व उसके साथ गए राहुल पर दर्ज  कराया था उसे अशोक न्यायालय में बयान दर्ज कराकर खारिज कर चूका है।

 

उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से वर्षा के साथ गया था। इस मामले में वर्षा व राहुल तो बरी हो गए लेकिन भारती व उसके पिता रामसजीवन लगातार पुलिस पर दबाव बनाए हुए हैं। भारती के घरवालों का कहना है कि किसी भी कीमत पर अशोक को नहीं छोड़ा जाएगा।  उसे सजा मिले और उसके साथ उसके परिवार पर दहेज़ उत्पीड़न का मामला दर्ज किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed