फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Revolutionary Red defeated Team Yellow by six wickets.

Kanpur News: क्रांतिकारी रेड ने यलो टीम को छह विकेट से हराया

Wed, 25 Feb 2026 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Revolutionary Red defeated Team Yellow by six wickets.
कानपुर। क्रांतिकारी संगठन की ओर से आयोजित क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-3 के पहले मैच में क्रांतिकारी रेड ने शानदार प्रदर्शन कर यलो टीम को छह विकेट से हराया। गंगा बैराज स्थित बीसीए ग्राउंड पर हुए मैच में क्रांतिकारी यलो टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। टीम से नितेश त्रिपाठी ने 26, मुकेश सिंह और पवन मिश्रा ने 21-21 रन बनाए।
विज्ञापन


गेंदबाजी में नीरज, राजेश और रवि यादव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं क्रांतिकारी रेड ने 15.2 ओवर में चार विकेट पर 135 रन बनाकर मैच जीता। टीम से सौरभ त्रिवेदी ने 64, अश्वनी मिश्रा ने 21 रन बनाए। गेंदबाज में आशीष, शिवम और आशुतोष ने एक-एक विकेट लिया। मैच का शुभारंभ विधायक नीलिमा कटियार ने किया।
विज्ञापन


भाजपा संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ आशुतोष अवस्थी, संचार मंत्रालय के सदस्य प्रदीप मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब सौरभ त्रिवेदी को और फाइटर ऑफ द मैच का खिताब पवन मिश्रा को मिला। मौके पर आशीष मिश्रा, सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, हर्षित गुप्ता, चितरंजन, करिश्मा वर्मा, गोपेंद्र सिंह भदौरिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed