फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Review meeting of Animal Husbandry Department in Kanpur, nodal officer reprimanded the officers

पशुओं के टीकाकरण में लापरवाही: नोडल अफसर ने अधिकारियों को फटकारा, 15 दिन में लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

Wed, 03 Aug 2022 08:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 03 Aug 2022 08:26 PM IST
सार

पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में पशुओं के टीकाकरण में लापरवाही पर नोडल अफसर जमकर बिफरे। उन्होंने प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को फटकार भी लगाई। साथ ही, 15 दिन में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Review meeting of Animal Husbandry Department in Kanpur, nodal officer reprimanded the officers
विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक करते दुग्ध आयुक्त शशिभूषण लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पशुपालन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने दो दिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे नोडल अधिकारी दुग्ध आयुक्त शशिभूषण लाल ने बुधवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने जानवरों के टीकाकरण की स्थिति खराब मिलने पर प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई। 15 दिन में लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मंगलवार देर शाम शहर पहुंचे शशिभूषण ने देर रात को सरसौल ब्लॉक के गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। वहां उन्हें गोवंश कीचड़ में बैठे मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल गोवंशों के बैठने और टीन शेड को सही कराने के निर्देश सीडीओ सुधीर कुमार और डीपीआरओ कमल किशोर को दिए। बुधवार दोपहर 12:30 बजे विकास भवन में उन्होंने योजनाओं की समीक्षा की। 

विज्ञापन

जिले में पशुओं को खुरपका और मुंहपका के पांच लाख टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है। विभाग को दो लाख वैक्सीन अप्रैल में दी गई थीं पर थीं पर अभी तक डेढ़ लाख मवेशियों को ही वैक्सीन लग पाई है। बैठक के बाद उन्होंने चकेरी स्थित जाना गांव की कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया जहां पर सब व्यवस्थाएं सही मिलीं। इस मौके पर डीडीओ जीपी गौतम, पीडी आरके चौधरी, अपर नगर आयुक्त सूर्यकांत त्रिपाठी सभी बीडीओ उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

ये भी दिए निर्देश 

  • गो आश्रय स्थलों में हरा चारा-पानी उपलब्ध हो।
  • पशुओं का नियमित चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।
  • नगर निगम के अधिकारियों आवारा गोवंशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाएं।  
  • कोई गोवंश भूख से न मरे, इसका विशेष ध्यान रखें। गोवंशों को कृमिनाशक दवाएं दी जाएं।
विज्ञापन

सभी गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर मुझे रिपोर्ट भेजें
पत्रकार वार्ता के दौरान गोवंशों को कुत्तों द्वारा नोंचने के सवाल पर उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए कि इस तरह की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। सभी गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण कराकर रिपोर्ट मुझे भेजें। 

गोशालाओं में क्षमता से ज्यादा गोवंशों के रखने के सवाल पर कहा कि यह गलत है। सीडीओ कोे निर्देश दिए कि क्षमता के अनुसार टीन शेड बढ़ाएं। गोवंशों की संख्या ज्यादा है और रजिस्टर में कम दर्ज है, तो हेरफेर करने वालों पर कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed