{"_id":"6894fa85661ff168d309f659","slug":"revenue-team-removed-encroachment-from-pasture-land-kanpur-news-c-220-1-akb1007-130192-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राजस्व टीम ने चारागाह की जमीन से हटावाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राजस्व टीम ने चारागाह की जमीन से हटावाया कब्जा
Fri, 08 Aug 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
रूरा। डेरापुर ब्लॉक के जजमुइया मक्कापुरवा में गुरुवार को राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने चारागाह की जमीन को अभियान चलाकर कब्जा मुक्त कराया। 15 दिन पहले एक किसान ने अवैध कब्जे की शिकायत एसडीएम से की थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद कार्यवाही की।
मक्कापुरवा निवासी किसान जितेंद्र सिंह ने डेरापुर एसडीएम सुरभि शर्मा को 23 जुलाई को शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि सरकारी जमीन पर गांव के कुछ ग्रामीण कब्जा किए हुए है। इसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया था। मौके पर गांव पहुंची टीम को दो बीघा सरकारी जमीन पर धान की फसल लगी मिली। इसे टीम ने ट्रैक्टर से बराबर कर कब्जा मुक्त कराया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने कुल 23 बीघा चारागाह की जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी।
उक्त जमीन पर गांव के कुछ लोग बीते कई वर्षों से कब्जा कर अवैध रूप से पक्का निर्माण कराए हुए है। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार राकेश सिंह, राजस्व निरीक्षक अनिल शुक्ला, लेखपाल अनिरुद्ध सिंह, धनंजय व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार राकेश सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर कार्यवाही की गई है। लेखपाल राम आसरे ने बताया कि बाकी के गाटा में न्यायालय में वाद दाखिल है।