{"_id":"5f6e427e8ebc3e9b874ed148","slug":"retired-undergraduate-engineer-dies-from-corona-akbarpur-news-knp584813544","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सेवानिवृत्त अवर अभियंता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से सेवानिवृत्त अवर अभियंता की मौत
विज्ञापन
कानपुर देहात/पुखरायां। पुखरायां कस्बा निवासी अवर अभियंता की कोविड-19 के इलाज के दौरान कानपुर में शुक्रवार शाम मौत हो गई। वहीं, जिले में किशोरी समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुखरायां के पटेल नगर निवासी मनीष कटियार ने बताया कि उनके पिता राधेश्याम कटियार (75) को खांसी आने लगी थी। जिसका इलाज कराते रहे। इसके बाद बुखार आने पर कानपुर इलाज कराने गए थे। वहां जांच में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी। इलाज कानपुर में ही चल रहा था। बताया कि वह भूमि संरक्षण विभाग में अवर अभियंता के पद से सेवानिवृत्त थे। इसके बाद बसपा सरकार में उनको राज्यमंत्री का दर्जा मिला हुआ था। वह विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में वाइस चेयरमैन थे। इस समय भी वह बसपा में ही थे। शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके शव को प्रशासन ने देने से मना कर दिया है।
कानपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला। शुक्रवार को दिन में हुई एंटीजन किट जांच में सरवनखेड़ा में एक अधेड़, रसूलाबाद के असालतगंज में एक किशोरी व एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज करने के बाद सील करा दिया गया है। जिले में 57 जगह हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1356 हो गई है। अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 187 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। अब तक 1161 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। संपर्क में आए लोगों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।