फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired soldier's wife dies in accident on expressway

Kanpur News: एक्सप्रेसवे पर हादसे में सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी की मौत

Wed, 22 May 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 22 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier's wife dies in accident on expressway
ताखा (इटावा)। एक्सप्रेसवे पर नगला बड़ा के पास नेपाल से पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करते आगरा लौट रहे कार सवार आगे जा रहे किसी बड़े वाहन से टकरा गए। हादसे में कार सवार सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन लोग घायल हो गए। कार सेवानिवृत्त फौजी चला रहे थे। झपकी आने से हादसा होनी की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन




आगरा जिले के थाना ताजगंज के केसरगंज निवासी सेवानिवृत्त फौजी सनोज सिंह कुछ दिनों पहले परिवार के साथ कार से नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए गए थे। बुधवार सुबह सभी लोग आगरा लौट रहे थे। करीब छह बजे ऊसराहार थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला बड़ा के पास पहुंचे, तभी सनोज सिंह को झपकी आ गई।
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार आगे चल रहे वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में सनोज सिंह, उनकी पुत्री साक्षी और सास चंद्रा सेंगर निवासी वीरपुर थाना घाटमपुर कानपुर देहात गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पत्नी कामिनी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही आगे जा रहा चालक वाहन को भगा ले गया। जबकि अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा सुरक्षा टीम व कुदरैल चौकी पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी को यूपीडा की एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कार के आगे जा रहे किसी वाहन से कार टकराने से महिला की मौत हो गई। अन्य घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed