{"_id":"6378f1e23ffe0c30c768a1cf","slug":"retired-soldier-tried-to-misdeed-with-daughter-in-law-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते शर्मसार: बांदा में सेवानिवृत्त फौजी ने बहू से की दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते शर्मसार: बांदा में सेवानिवृत्त फौजी ने बहू से की दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 19 Nov 2022 08:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Nov 2022 08:46 PM IST
सार
बांदा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त फौजी ने बहू से दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सेवानिवृत्त फौजी ने अपने फौजी बेटे की पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने ससुर के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने दी तहरीर में बताया कि उसके पति सेना में हवलदार पद पर दिल्ली कैंट में तैनात हैं। उसके ससुर सेवानिवृत्त फौजी हैं।
विज्ञापन
इन दिनों वह अपनी ससुराल में रहने आई थी। आरोप है कि देर रात ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जग गए। उन्होंने शिकायत न करने को कहा। धमकाया भी। किसी तरह वह ससुरालियों से बचकर देहात कोतवाली पहुंची। उसने वहां ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन