फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired railway engineer punished

रेलवे की संपत्ति कब्जाने का मामला: रेलवे के सेवानिवृत्त इंजीनियर को सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Sat, 20 Mar 2021 11:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Mar 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
Retired railway engineer punished
सांकेतिक तस्वीर
फर्रुखाबाद जिले में बेचने के उद्देश्य से रेलवे की संपत्ति कब्जे में रखने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे ने सेवानिवृत्त सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) को तीन साल की सजा सुनाई है। उन पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। कानपुर के मंधना स्टेशन पर तैनाती के दौरान उनके पास से रेलवे की संपत्ति पकड़ी गई थी।
विज्ञापन


जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने दोषी को एक सप्ताह के लिए जमानत भी दे दी। लखनऊ के एलडीए आवास विकास कॉलोनी निवासी राम मोहन रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) थे।
विज्ञापन


वर्ष 2001 में उनकी तैनाती मंधना रेलवे स्टेशन पर थी। 24 जुलाई 2001 को मुखबिर की सूचना पर इंटेलीजेंस गोरखपुर ब्रांच के एसपी बेचन सिंह ने राम मोहन के मंधना रेलवे स्टेशन के आवास पर दबिश दी थी। उनके आवास के आसपास जमीन में दबाकर रखा गया रेलवे लाइन में प्रयोग होने वाला सामान बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने रेलवे की संपत्ति को बेचने के उद्देश्य से जमीन पर दबाकर रखी थी। इंजीनियर राम मोहन के खिलाफ आरपीएफ थाना फतेहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के खिलाफ रेलवे कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया।


मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील व लोक अभियोजक संजय श्रीवास्तव ने दलीलें पेश कीं। साक्ष्यों के आधार पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे ने आरोपी राम मोहन को दोषी करार दिया। उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई और 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed