फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Body found hanging from a tree by the highway victim took his own life using his shirt as a noose

कानपुर: हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला शव, शर्ट से फंदा लगाकर दी जान, दस्तावेजों-मोबाइल से शिनाख्त, जांच शुरू

Tue, 06 Oct 2026 10:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 06 Oct 2026 10:23 AM IST
सार

Kanpur News: अलीगढ़-कानपुर हाईवे के पास हिंदूपुर रोड पर मंगलवार सुबह 42 वर्षीय व्यक्ति का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। जेब से मिले ट्रेन टिकट, मोबाइल और पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
Kanpur Body found hanging from a tree by the highway victim took his own life using his shirt as a noose
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अरौल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। शव अलीगढ़-कानपुर हाईवे के पास हिंदूपुर रोड पर मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शव की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान छिबरामऊ तहसील के रतनपुर निवासी राजेश सिंह (42) पुत्र शिवदयाल सिंह के रूप में हुई। पुलिस को मौके से मृतक का मोबाइल फोन, ट्रेन की टिकट और पहचान संबंधी दस्तावेज मिले, जिससे उसकी पहचान हो सकी।

विज्ञापन
Trending Videos

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राजेश ने अपनी शर्ट के कपड़े का इस्तेमाल कर पेड़ से फंदा लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed