फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired railway employee's debit card changed and Rs 29.5 thousand stolen

Kanpur News: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी का डेबिट कार्ड बदल 29.5 हजार उड़ाए

Thu, 01 May 2025 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Retired railway employee's debit card changed and Rs 29.5 thousand stolen
कानपुर। श्यामनगर में शातिर युवक ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी का डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से 29.5 हजार रुपये निकाल किए। वह चार धाम यात्रा के रेलवे आरक्षण के लिए एटीएम से रुपये निकाल रहे थे। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आया तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

ई-ब्लॉक श्यामनगर निवासी अनिल कुमार सिंह सेवानिवृत रेलवे कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि मई के दूसरे सप्ताह में पत्नी सीमा के साथ चार धाम यात्रा पर जाने की योजना बनाई। बुधवार दोपहर पत्नी के साथ रिजर्वेशन कराने के लिए पैसे निकालने एटीएम से क्षेत्र में लगे एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे। उनके कार्ड से एक दिन में अधिकतम 40 हजार रुपये निकाले जा सकते हैं। उन्होंने पहली बार में साढ़े दस हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन

दूसरी बार रुपये निकालने का प्रयास करने लगे, इसी बीच वहां पहले से हरे रंग की टी-शर्ट पहने युवक खड़ा हुआ था। वह उनके पास आया और बोला जल्दी करो आप देर लगा रहे हैं। लाइए मैं आपका ट्रांजेक्शन करा दूं। उसने हाथ से डेबिट कार्ड ले लिया। वह कुछ समझ पाते तब तक युवक ने कार्ड को एटीएम में लगाया और कहा कि आप पिन डालो और यह कहकर वह खुद बाहर चला गया। उन्होंने प्रयास किया, लेकिन रुपये नहीं निकले। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर 29.5 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed