फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired policeman dies after being cut off from Ajmer Sealdah Express at Rura station

रूरा स्टेशन पर अजमेर सियालदह एक्सप्रेस से कटकर रिटायर्ड पुलिस कर्मी की मौत

Tue, 12 Oct 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Retired policeman dies after being cut off from Ajmer Sealdah Express at Rura station
रूरा। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर रविवार को रूरा स्टेशन पर अप की अजमेर सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन ने कटकर रिटायर्ड पुलिस कर्मी की मौत हो गई। वह परिजनों से झांसी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

करौंदा चावंदी निजामतपुर निवासी गोरेलाल यादव (68) रिटायर्ड पुलिस कर्मी थे। रविवार देर शाम वह झांसी जाने के लिए रूरा स्टेशन पर पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रैक पार करते समय दिल्ली की ओर जा रही अजमेर सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में वह आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

स्टेशन पर मौजूद कुछ अन्य लोगों ने उन्हें पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मृतक के पुत्र वीरेंद्र पहुंचे और शव की शिनाख्त पिता के तौर पर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने जीआरपी को बताया कि पिता घर से झांसी जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद हादसा होने की खबर मिली। जीआरपी प्रभारी राकेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed