फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   retired officer tried suicide written do not let sons touch corpse

बेटों को लाश छूने न दें.. लिखकर रिटायर्ड अफसर ने खुदकुशी की कोशिश की

Tue, 17 Oct 2017 09:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 17 Oct 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
 retired officer tried suicide written do not let sons touch corpse
डेमो पिक
जिलाधिकारी को संबोधित सुसाइड नोट लिखकर सोमवार को एक रिटायर्ड अफसर ने खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे एक बहादुर युवती ने बचा लिया। यूपी 100 की पुलिस ने वहां जाकर बेटों को बुलाकर यह हिदायत देकर रिटायर्ड अफसर उनको सुपुर्द कर दिया कि उनका उत्पीड़न न किया जाएं। 
विज्ञापन


 

 

एक विभाग के प्रमुख पद पर तैनात रह चुके हैं

 retired officer tried suicide written do not let sons touch corpse
डेमो पिक
एक बुजुर्ग रिटायर्ड अफसर है। वह एक विभाग के प्रमुख पद पर तैनात रह चुके हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। आरोप है कि उनका बड़ा बेटा शराब का लती है। वह छोटे भाई के साथ मिलकर उनको प्रताड़ित करता है। वह बेटों को कोई व्यवसाय शुरू कराने के लिए पचास लाख रुपये खर्च कर चुके हैं, लेकिन दोनों कोई काम करना नहीं चाहते हैं।


बेटे उनको पैसे के लिए प्रताड़ित करते हैं। जब वह पैसे नहीं देते तो बेटे इलाकाई दबंगों के पास उनके नाम पर उधार पैसे ले आते हैं। इसके बाद सूदखोर उनसे पैसा वसूलते हैं। जब वह पैसा देने से मना करते हैं तो सूदखोर उनकी पत्नी से गाली-गलौज करते हैं। इसमें उनके बेटे सूदखोरों का साथ देते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड अफसर ने सुसाइड नोट में लिखा....

 retired officer tried suicide written do not let sons touch corpse
डेमो पिक

इस बार रिटायर्ड अफसर ने पैसा देने से मना कर दिया तो बेटों ने उनके सामने पत्नी से गाली-गलौज कर दी। बेटों ने सुबह उनकी पत्नी को मारने की भी कोशिश की। इससे वह इतना आहत हो गए कि पनकी नहर में कूदकर खुदकुशी करने पहुंच गए। वह सुसाइड नोट किनारे रखकर नहर में कूद गए। रिटायर्ड अफसर ने सुसाइड नोट में लिखा  "मैं बेटे और सूदखोरों से परेशान होकर खुदकुशी करने जा रहा हूं। बेटे और सूदखोरों ने मेरी पत्नी की बेइज्जती की है। जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। मेरी पत्नी और पौत्र को ही मेरी लाश देखने दी जाए। मेरे मरने के बाद मकान को बेचकर सारे पैसे मेरी पत्नी को दे दिए जाएं। वरना मेरे लोफर लड़के उस पैसे को भी उड़ा देंगे.."
 

अफसर को नहर में कूदता देखकर वहां पर चाय की दुकान चलाने वाली लड़की नहर में कूद गई। किशोरी ने किसी तरह उनको नहर से बाहर निकाला। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोते हुए उन्होंने पीड़ा बयां की। यूपी 100 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके बेटों को बुलाया। इसके बाद बेटों को हिदायत देकर रिटायर्ड अफसर को उनके साथ भेज दिया। एसओ ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed