{"_id":"5c69aeadbdec22691d36d4f1","slug":"retired-major-general-pk-sehgal-statement-on-pakistan-and-pulwama-terror-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब रोका जाएगा पानी, भूख-प्यास से मर जाएंगे पाकिस्तानी, अब्दुल्ला-मुफ्ती कश्मीर के दुश्मन- पीके सहगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोका जाएगा पानी, भूख-प्यास से मर जाएंगे पाकिस्तानी, अब्दुल्ला-मुफ्ती कश्मीर के दुश्मन- पीके सहगल
Mon, 18 Feb 2019 08:21 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 18 Feb 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
मेजर जनरल (रिटायर्ड) पीके सहगल
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) कानपुर में रविवार को आयोजित टेडेक्स टॉक में शिरकत करने पहुंचे मेजर जनरल (रिटायर्ड) पीके सहगल पाकिस्तान पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से सारे नाते तोड़ने की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को पूरी छूट दे रखी है। हमारे पास पाकिस्तान में संचालित हो रहे 40 से ज्यादा आतंकी ठिकानों की जानकारी है। इन ठिकानों पर कभी भी एयर स्ट्राइक या मिसाइल के जरिये हमला किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा छिनने के बाद अब पाकिस्तान का पानी रोका जाएगा। अन्य देशों से भी कहा जा रहा है कि वह पाकिस्तान को देने वाली आर्थिक मदद का हिसाब लें। इससे पाकिस्तानी भूख और प्यास से ही मर जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
उमर अब्दुल्ला, मुफ्ती कश्मीर के सबसे बड़े दुश्मन
उन्होंने केंद्र सरकार से यह भी मांग की कि वह लोकसभा और राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाकर पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करें। यह सही है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है लेकिन इसका हल युद्ध नहीं है। पाकिस्तान के काले कारनामों को दुनिया में दिखाया जाना चाहिए।
पाकिस्तान को चीन के साथ यूएई और सऊदी आदि देश मदद दे रहे हैं। सहगल ने कहा कि अगर पाकिस्तान का रवैया नहीं बदलता है तो भारत सहित कई देश मिलकर उसे कई टुकड़ों में बांटने की क्षमता रखते हैं। बलूचिस्तान, सिंधु देश, लियाकताबाद और आजाद कश्मीर को आसानी से अलग किया जा सकता है।
सहगल ने कहा कि कश्मीर के सबसे बड़े दुश्मन उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती हैं। ये दोनों अपनी राजनीति चमकाने के लिए सेना के हाथ बांध देते हैं। सबसे पहले इनको सबक सिखाना जरूरी है। सेना को कश्मीर में अगर खुली छूट मिल जाए तो पत्थरबाज और आतंकी एक बार में दुरुस्त हो जाएंगे।