फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired Inspector was hit by tempo, dies

सेवानिवृत्त दरोगा को टेंपो ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 25 Aug 2021 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Retired Inspector was hit by tempo, dies
डेरापुर। कस्बे में मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त दरोगा व गल्ला व्यापारी को अज्ञात टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे सेवानिवृत्त दरोगा की मौके पर मौत हो गई और व्यापारी घायल हो गया। व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद टेंपो सहित चालक भाग निकला।
विज्ञापन

डेरापुर कस्बे के कबीरनगर वार्ड निवासी सेवानिवृत्त दरोगा बनवारी लाल (70) व दीन दयाल नगर के रहने वाले गल्ला व्यापारी राधेश्याम यादव (65) रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब पांच बजे डेरापुर-मुंगीसापुर मार्ग पर टहलने जा रहे थे। जब वह देवीसहाय इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार टेंपो ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद टेंपो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी पुलिस टीम ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉ. अनुपम सिंह ने रिटायर दरोगा बनवारीलाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी पत्नी रामश्री, बेटे राघुवेंद्र सिंह, योगेंद सिंह, यादवेंद्र व अन्य परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल राधेश्याम का उपचार किया गया। हल्का दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि सीएचसी के वार्ड ब्वाय अरुण कुमार की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed