Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired inspector murdered by son by strangulation

UP: सेवानिवृत्त दरोगा की बेटे ने गला घोंटकर की हत्या, जमीन दिवंगत भाई के बेटों के नाम करने से नाराज था आरोपी

Tue, 21 May 2024 05:56 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 May 2024 05:56 AM IST
सार

मृतक की बहू प्रेमलता ने पुलिस को बताया कि ससुर के नाम करीब 11 बीघे जमीन थी। पति की मौत के बाद ससुर ने 9 बीघा जमीन उसके दोनों बेटों हर्ष व यश के नाम कर दी थी। इसी बात से जेठ हेमंत कुमार खुन्नस मानने लगे।

विज्ञापन
Retired inspector murdered by son by strangulation
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूसानगर थाना क्षेत्र के भरतौली में सोमवार शाम जमीन विवाद में सेवानिवृत्त दरोगा पिता की बड़े बेटे ने गला घोंटकर हत्या कर दी। गांव के बाहर गोशाला के पास सड़क किनारे उनका शव पड़ा मिला। मृतक की छोटी बहू ने जेठ पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन


मूसानगर थाना क्षेत्र के भरतौली निवासी सेवानिवृत्त दरोगा खुशीराम (72) छोटी बहू प्रेमलता के साथ मंडी परिषद स्थित मकान में रहते थे। सोमवार दोपहर दो बजे वह किसी काम से गांव गए थे। शाम पांच बजे के करीब गांव की गोशाला के पास सड़क किनारे उनका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय व सीओ भोगनीपुर देंवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


मृतक की बहू प्रेमलता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में पति प्रमोद की मौत हो गई थी। इसके बाद से ससुर उसके साथ मंडी परिषद के पास मकान बनाकर रहने लगे। उसके दो बेटियां वैष्णवी, कीर्ती व बेटे यश, हर्ष हैं। ससुर के नाम करीब 11 बीघे जमीन थी। पति की मौत के बाद ससुर ने 9 बीघा जमीन उसके दोनों बेटों हर्ष व यश के नाम कर दी थी। इसी बात से जेठ हेमंत कुमार खुन्नस मानने लगे। इसको लेकर घर में काफी दिनों से परिवार के बीच अनबन चल रही थी। सोमवार सुबह जमीन के हिस्से को लेकर कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि आरोपी हेमंत कुमार को हिरासत लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता ने छोटे भाई की विधवा बहू के बेटों के नाम जमीन कर दी। कुछ जमीन बची थी उसे बलकट पर देने गए थे। उसने मना किया तो विवाद हो गया। इसी बात को लेकर उसने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed