फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired employee cheated in the name of plot, threatened, report filed

Kanpur News: रिटायर्ड कर्मी से प्लॉट के नाम पर ठगी, दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Retired employee cheated in the name of plot, threatened, report filed
कानपुर। पनकी पावर हाउस के रिटायर्ड कर्मी 73 वर्षीय रमाकांत मिश्रा से प्लॉट देने के नाम ठगी हुई। उन्होंने प्लॉट या रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई। पनकी पुलिस ने आरोपी बृजेंद्र सिंह चौहान और उसके साथियों के खिलाफ रिपार्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई ऑपरेशन महाकाल के तहत की गई।
विज्ञापन

पनकी के सी ब्लॉक निवासी रमाकांत मिश्रा की ओर से लिखाई गई एफआईआर के मुताबिक उनकी बेटी कंचन दीक्षित ने 31 दिसंबर 2020 को बीएसीएल रियल स्टेट के एमडी स्वराजनगर के बृजेंद्र सिंह चौहान से 405 गज का प्लॉट लिया। बृजेंद्र ने उन्हें 200 गज प्लॉट की जगह और बताई। उन्होंने एक जनवरी 2021 को 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद चार लाख रुपये और दे दिए लेकिन बृजेंद्र ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की। किसी तरह नौ लाख रुपये लौटाए। बकाया मांगने पर आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि बृजेंद्र सिंह चौहान और उसके साथियों के खिलाफ पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसके खिलाफ पहले भी कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन


पैथोलॉजी के नाम पर ठगी का आरोप
कानपुर। शहर के डॉक्टर दंपती ने नेगी इनक्लेव में पैथोलॉजी के लिए जगह देने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। उन्होंने संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष से शिकायत की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed