{"_id":"61a71142834eeb01741881bb","slug":"retired-bank-employee-hanged-himself-dead-body-found-hanging-from-tree-pukhrayan-news-knp6669873144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त बैंक कर्मी ने फांसी लगा जान दी, पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त बैंक कर्मी ने फांसी लगा जान दी, पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में सेवानिवृत्त बैंक कर्मी ने माता मंदिर के पास जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहम्मदपुर गांव के योगेंद्र ने बताया कि उसके पिता जगरूप (63) उत्तर प्रदेश ग्रामीण बड़ौदा बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और गांव में ही रहते थे। उसका एक मकान देवीपुर चौराहा में है, जहां चाचा रूपसिंह रहते हैं। शाम को वह घर से भोजन कर देवीपुर चौराहा आए थे। बहुत देर तक जब घर नहीं आए तो फोन किया पर संपर्क नहीं हो सका।
जिसके बाद चाचा को फोन मिलाया तो उन्होंने उनके घर नहीं आने की जानकारी दी। इसके बाद चाचा उन्हें खोजने निकले तो माता मंदिर के पास ही जामुन के पेड़ में रस्सी के सहारे उनका शव लटकता देखा।
विज्ञापन
देवीपुर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार,जगरूप कुछ समय से तनाव में रहते थे पर पूछने पर भी बताया नहीं। वहीं मृतक के तीन पुत्र महेंद्रपाल, योगेंद्रपाल और कृष्ण मोहन हैं। जिसमें दो पुत्र सर्विस करते हैं। पत्नी जयदेवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।