फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired amin shot to daughter in law and Grandson

मामूली विवाद में खूब चले लाठी डंडे फिर भी मन नहीं माना तो अमीन ने बहू- पौत्र को मारी गोली, मचा हड़कंप

Sun, 11 Aug 2019 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Aug 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Retired amin shot to daughter in law and Grandson
रिटायर्ड अमीन ने बहू और पोते को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के चौडगरा में  मौरंग का ढेर दरवाजे पर डालने के मामूली विवाद में रविवार रात रिटायर्ड अमीन ने भतीजे की पत्नी, पौत्र व पड़ोस की एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने अमीन की जमकर पिटाई की। घायलों को पीएचसी गोपालगंज से कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने हमलावर को गिरफ्त में लिया है। देर रात पीड़ित पक्ष के घर के पास से पुलिस ने राइफल बरामद की। पुलिस के मुताबिक मारपीट के दौरान भीड़ ने राइफल छीनकर जल्दबाजी में पीड़ित पक्ष के घर में फेंकी होगी।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव निवासी श्रीनारायण पांडेय (70) सेवानिवृत्त अमीन हैं। उनके घर के सामने सगे भतीजे विजय पांडेय का परिवार रहता है। परिवारों के बीच पुरानी खुन्नस है। रविवार शाम विजय पांडेय ने घर बनवाने के लिए एक ट्राली मौरंग मंगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Retired amin shot to daughter in law and Grandson
रिटायर्ड अमीन ने बहू और पोते को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
मौरंग का ढेर चाचा के दरवाजे के बगल में लगवा दिया। इसी बात पर रात करीब आठ बजे दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। श्रीनारायण का बेटा जय नारायण भी आ गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से ईंट, पत्थर और लाठी- डंडे चलने लगे। ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

इसी बीच श्रीनारायण घर के अंदर से अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर आ गए। मौके पर विजय पांडेय की पत्नी शांति देवी (40), शुभम (18) भी मौजूद थे। शुभम घटना का वीडियो बना रहा था। तभी श्रीनारायण ने गोली चला दी। गोली शुभम के कमर और शांति देवी के पेट में लगी।

पड़ोसी प्रेम प्रकाश तिवारी की पत्नी रन्नो देवी भी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी रमेश और सीओ अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को एक गोली चलने की बात बताई। एक गोली से तीन लोगों के घायल होने की पुलिस जांच कर रही है।

सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी श्रीनारायण को पकड़ लिया गया है। घायलों की हालत अभी ठीक है।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed