फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired air force personnel commits suicide in kanpur

UP: नवंबर में बेटी की तय थी शादी, इस बात से परेशान सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी ने दी जान; पत्नी ने बताई ये वजह

Thu, 26 Jun 2025 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Jun 2025 08:33 AM IST
सार

कानपुर के नवाबगंज इलाके के श्याम कृपा स्टेट में सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी ने दोनाली बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि अच्छी नौकरी नहीं मिलने के कारण वह तनाव में चल रहे थे।

विज्ञापन
Retired air force personnel commits suicide in kanpur
kanpur suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में बुधवार की सुबह सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी ने अच्छी नौकरी न मिलने तनाव में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी बर्तन साफ कर रही थीं, जबकि बेटा दूसरे कमरे में ईयर बड्स लगाकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से फर्रुखाबाद के कंपिल क्षेत्र के रहने वाले हरेंद्र कुमार सिंह (48) पत्नी रीना भदौरिया और बेटे साहिल के साथ मैनावती मार्ग स्थित श्याम कृपा इस्टेट में किराये पर रह रहे थे। उन्हें एयरफोर्स से सार्जेंट के पद पर सेवानिवृत्त होने के बाद से अच्छी नौकरी की तलाश थी। 
विज्ञापन


करीब एक महीने से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में गार्ड के पद पर तैनात थे। बुधवार की सुबह हरेंद्र सैर से वापस आकर कमरे में चले गए। करीब पौने नौ बजे उन्होंने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गले में गोली मारकर जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी रीना उस समय बर्तन धो रही थीं। उन्हें लगा बाहर किसी ट्रक का टायर फट गया है। लगभग डेढ़ घंटे बाद बेटा जब पिता को जगाने के लिए कमरे में दाखिल होने लगा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। 
 

वह बालकनी की ओर स्थित दरवाजे से कमरे के पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई। अंदर पिता का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। नवाबगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था।

 

नौकरी के लिए दे रहे थे परीक्षाएं
रीना ने बताया कि 2016 में रिटायर्ड होने के बाद से पति ने नौकरी के लिए कई परीक्षाएं दीं, लेकिन उनका चयन नहीं हो सका। उन्हें बेहतर नौकरी का इंतजार था। नौकरी न मिल पाने की वजह से उन्हें नींद न आने की दिक्कत हो गई, जिसका इलाज चल रहा था।

 

नवंबर में बेटी की तय की शादी
परिजनों के मुताबिद हरेंद्र की बेटी कोमल दिल्ली में रहकर यूपीएससी की और बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। कोमल की नवंबर में शादी तय है। उसके बेहतर इंतजाम के लिए हरेंद्र सभी से विचार विमर्श करते थे।

यह भी पढ़ें: UP: 'मेरा ऐसा कोई भी इरादा न था, उन्होंने...', ये बातें कह फूट-फूटकर रोया मां का मर्डर करने वाला नाबालिग बेटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed