फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Result spectacular, also increased by selection

रिजल्ट शानदार, सेलेक्शन भी बढ़े

Fri, 01 Jul 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 01 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Result spectacular, also increased by selection
सीबीएसई र‌‌िजल्ट - फोटो : amar ujala
कानपुर। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2015 का फाइनल रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया। शहर से तैयारी करने वाले 90 मेधावियों को सेलेक्शन मिला है। उत्कर्ष एकेडमी स्वरूप नगर के 41 स्टूडेंटों ने सफलता पाई है। पिछले साल शहर से सिर्फ 18 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ था। सीजीएल से जो भी भर्ती होती है, वह समूह ‘ख’ गैर राजपत्रित अधिकारी की श्रेणी में आती है। केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में तैनाती मिलती है। सामान्य वेतनमान प्रतिमाह 46,000 रुपये के आसपास होता है।
विज्ञापन

सीजीएल के इंटरव्यू फरवरी से मई 2016 के बीच हुए थे और गुरुवार को रिजल्ट आया है। शहर के छह मेधावियों को  कस्टम में प्रिवेंटिव ऑफिसर और सीबीडीटी (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) में टैक्स असिस्टेंट के पद पर नियुकि्त मिलेगी। सरसौल के किसान रामेंद्र सिंह राठौर के बेटे सत्यम सिंह राठौर का सेलेक्शन टैक्स असिस्टेेंट के लिए हुआ है। सत्यम की पढ़ाई-लिखाई कठिन परिस्थितियोें में हुई है। वहीं, नि:शक्त पूजा यादव ने भी बाजी मारी है। पोलियो की वजह से नि:शक्त हुईं पूजा को डिवीजनल एकाउंटेंट कैग के पद पर तैनाती मिलेगी। कानपुर में रहकर पढ़ाई-लिखाई करने वाली शांति कॉलोनी इटावा निवासी पूजा के पिता महावीर सिंह यादव यातायात पुलिस में हैं। वह कानपुर देहात में तैनात हैं। मां शीला देवी हाउस वाइफ हैं। विकलांगता को कमजोरी न मानने वाली पूजा का इरादा अब पीसीएस की परीक्षा क्रैक करना है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed