फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Research will reveal the cause of gallstones occurring in the gall bladder at a young age

Kanpur News: कम उम्र में पित्त की थैली में हो रही पथरी का शोध से चलेगा पता

Tue, 13 May 2025 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Research will reveal the cause of gallstones occurring in the gall bladder at a young age
कानपुर। 18 वर्ष से कम उम्र के लड़के-लड़कियों में बढ़ रही पित्त की थैली की पथरी की समस्या का कारण सर्जरी विभाग ढूंढेगा। इसकी शुरुआत सोमवार से हो गई। कक्षा-11 की 17 वर्षीय छात्रा को शोध के लिए पंजीकृत किया गया है। छात्रा को फरवरी से पेट में दर्द की समस्या है। जांच कराने पर पित्त की थैली में पथरी मिली। शोध के अगुवा सीनियर सर्जन डॉ. जीडी यादव ने बताया कि पथरी निकालकर उसके रसायनों की जांच की जाएगी। इससे कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

सोमवार को डॉ. यादव ने पत्रकारों को बताया कि पांच-छह साल से पित्त के थैली के रोगियों की संख्या बढ़ी है। हर महीने 20-25 रोगी ऐसे आते हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कम होती है। पांच लोग ऐसी स्थिति में आते हैं, जिनका तुरंत ऑपरेशन करना पड़ता है। शुरुआती पथरी के रोगियों को दवा दी जाती है। इतनी कम उम्र में पथरी होना चिंता की बात है। इसका कारण जानने के लिए शोध की शुरुआत की गई है। यह भी देखा जाएगा कि शहर के रोगी अधिक हैं कि ग्रामीण इलाकों के।
विज्ञापन

पहले रोगी को पंजीकृत कर लिया गया है। बताया कि थैलीसीमिया से पीड़ित रोगियों को भी पित्त की थैली की पथरी की शिकायत होती है। ऐसे रोगियों को भी शोध में शामिल किया जाएगा। यह शोध दो साल चलेगा। हर रोगी की पथरी की केमिकल जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed