{"_id":"5f3d6c5927bd5e355323faa1","slug":"request-to-dm-to-end-corruption-in-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के पैर पकड़ मेवाराम बोले- साहब मंडी में भ्रष्टाचार खत्म करा दो, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के पैर पकड़ मेवाराम बोले- साहब मंडी में भ्रष्टाचार खत्म करा दो, जानिए पूरा मामला
Wed, 19 Aug 2020 11:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Aug 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी अविनाश कुमार के पैर पकड़कर मंडी में भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग करते मेवाराम जनता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में मंडी प्रशासन व सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पांच सूत्री मांगों के लिए माधौगंज निवासी वृद्ध व्यापारी मेवाराम जनता बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे थे। इस दौरान बैठक से निकले डीएम को देखकर मेवाराम उनके पैरों में गिर गए।
उन्होंने डीएम से कहा कि साहब, माधौगंज मंडी में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म करा दो। उन्होंने शिकायतों से जुड़ा मांगपत्र देकर जांच कराने की मांग की। तहसील में जिलाधिकारी अविनाश कुमार बुधवार को दोपहर बाद अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जैसे ही एसडीएम कार्यालय से निकलकर गाड़ी की ओर बढ़े तभी मेवाराम उनके पैरों पर गिर पड़े।
यह देख डीएम ने उन्हें ऐसा न करने के लिए समझाया, लेकिन वह नहीं माने। मेवाराम ने डीएम को बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति माधौगंज में साइकिल से सब्जी बेचने वालों से 10 रुपये और ठेलिया वालों से 20 रुपये लिए जाते हैं। सरकार ने 84 प्रकार की सब्जियों को टैक्स मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
नये लाइसेंस पर 15 से 20 हजार की घूस ली जाती है। उन्होंने मंडी में अगस्त माह से पुराने लाइसेंसों का नवीनीकरण व नये लाइसेंस बिना घूस के बनाए जाने की बात कही। उन्होंने किसानों की फसल में एक दो किलो की कटौती बंद कराने की भी मांग की। डीएम ने मेवाराम को शिकायतों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम मेवाराम की ओर दिए मांगपत्र को भी साथ ले गए।