फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reports made to sit in the office

कार्यालय में बैठकर बना दी रिपोर्ट

Wed, 13 May 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Wed, 13 May 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन अंतर्गत कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विशेष सचिव कारागार दिनेश कुमार सिंह ने गोद लिए गांवों के नोडल अधिकारियों, विकास दूतों व जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


विशेष सचिव ने गोद लिए गांवों के अधिकारियों से जब सवाल-जवाब किए तो हकीकत सामने आ ई। जिस पर सचिव ने फटकार लगाई।


 मंगलवार को विशेष सचिव (कारागार) दिनेश कुमार सिंह ने जिलास्तरीय अधिकारियों के गोद लिए गांवों का निरीक्षण करने के बाद कलक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक की। विशेष सचिव ने कहा कि महिलाओं व छोटे बच्चों का पोषण स्तर पर सुधार लाकर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर एकरूपता लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


 जिसके चलते जिले में कुपोषण दूर करने के लिए गांव चिंहित किए गए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान सचिव ने गोद लिए गांवों के अधिकारियों से गांव में कुपोषण संबंधी जानकारी के लिए सवाल - जवाब किए। संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इस दौरान विशेष सचिव ने पाया कि अप्रैल माह में कुछ नोडल अधिकारी गांवों में गए ही नहीं, और अपने कार्यालयों में बैठकर ही गांव की कुपोषण स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो अधिकारी गांव गए भी उन्होंने चेक लिस्ट के अनुरूप निरीक्षण नहीं किया। इसकी जानकारी लगते ही उन्होंने सभी अधिकारियों की कड़ी फटकार लगाई। गोद लिए गांवों की रिपोर्ट में लापरवाही की स्थिति यह थी कि कई अधिकारियों को कुपोषित बच्चों के नाम तक नही मालूम थे।

विशेष सचिव ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि गोद लिए गांवों के अधिकारी निरीक्षण कार्य को गंभीरता से लें। कहा कि अधिकारियों को गांवों में जाकर प्रत्येक दशा में कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाना है।


समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव, सीएमओ रामआसरे सिंह, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा, उपकृषि निदेशक रमाकांत तिवारी, जिला कृषि अधिकारी रामसजीवन, जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू चंद्रा, डीआईओएस नंदलाल यादव सहित एसडीएम राजीव पांडेय, घनश्याम, मोहन सिंह, सूचना अधिकारी प्रमोद सहित नोडल अधिकारी, बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed