फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report summoned in the case of death of mother and child after delivery in Bidhnu CHC Kanpur

मौत पर भी ले लिया नेग: यूपी के सरकारी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, पर स्टाफ न भूला वसूली करना; ऐठें दो हजार

Tue, 19 Sep 2023 08:43 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Sep 2023 08:43 PM IST
सार

सीएचसी अधीक्षक राजेश सिंह ने सफाई दी है कि गायनी की परमानेंट एक स्त्री रोग विशेषज्ञ है। सुबह ओपीडी और सीजर करती हैं। जो डॉक्टर दिन में ओपीडी करेगी, उससे नाइट कैसे कराई जा सकती है।

विज्ञापन
Report summoned in the case of death of mother and child after delivery in Bidhnu CHC Kanpur
जच्चा-बच्चा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कानपुर स्थित बिधनू सीएचसी में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले स्टाफ पर कार्रवाई होगी। वहीं जच्चा अनीता (27) की मौत के लिए परिजन सीएचसी स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। अनीता के पति शैलेंद्र का कहना है कि बच्ची पैदा हुई थी। नवजात की हालत नाजुक थी और कुछ देर बाद मौत हो गई। उसके बाद भी स्टाफ ने दो हजार रुपये नेग के ले लिए। उसने बताया कि अनीता की मौत रास्ते में हैलट जाते वक्त हुई।

विज्ञापन

शैलेंद्र ने बताया कि वह ऑटो रिक्शा चालक है। सोमवार शाम घर आया तो अनीता के पेट में दर्द था। उसे लेकर वह सीएचसी गया। वहां पर स्टाफ ने अनीता को अंदर लिटाने को कहा। इसके बाद बाहर से दवा लाने के लिए पर्ची दे दी। वह तीन हजार रुपये की दवा लेकर आया। प्रसव के कुछ देर के बाद बच्ची की मौत हो गई। अनीता की तबियत बिगड़ी तो हैलट रेफर कर दिया। उसने कहा कि सोमवार को पत्नी के अंतिम संस्कार में व्यस्त था। अब सीएमओ और आला अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीएचसी अधीक्षक राजेश सिंह ने सफाई दी है कि गायनी की परमानेंट एक स्त्री रोग विशेषज्ञ है। सुबह ओपीडी और सीजर करती हैं। जो डॉक्टर दिन में ओपीडी करेगी, उससे नाइट कैसे कराई जा सकती है। एक डॉक्टर संविदा पर हैं। संविदा डॉक्टर से छह घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं कराई जा सकती। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि मामले के हर पहलू को देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed