{"_id":"5803c7a24f1c1b4a2c2906de","slug":"report-sought-transcendence-will-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के चौराहों का चमकेगा कोना-कोना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के चौराहों का चमकेगा कोना-कोना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो
कानपुर शहर की सड़कों पर अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं। स्मार्ट सिटी में नामजद होने के बाद अब नगर निगम सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए योजना भी तैयार कर ली है। सभी जोनल प्रभारियों, अभियंताओं से इस तरह के अतिक्रमण की सूची मांगी गई है। इसके बाद जोनवार अभियान चलेगा।
पुलिस प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त अभियान में पांच महीने अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। आज स्थिति पहले की जैसी हो गई है। अब नगर निगम ने नए सिरे से अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं।
सभी जोनल प्रभारियों और अधिशासी अभियंताओं से तीन दिन में सूची तलब की गई है। यह सूची नगर आयुक्त को सौंपी जाएगी। अभियान में सर्वाधिक जोर स्मार्ट सिटी में चयनित मोहल्लों पर रहेगा।