फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on three people who grabbed about 58 lakh rupees by selling someone else's land

Kanpur News: दूसरे की जमीन का बैनामा कर करीब 58 लाख हड़पने वाले तीन पर रिपोर्ट

Tue, 02 Sep 2025 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Report on three people who grabbed about 58 lakh rupees by selling someone else's land
कानपुर। हनुमंत विहार के खाड़ेपुर में तीन शातिरों ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर दो दोस्तों को करीब 58 लाख रुपये में बैनामा कर दिया। खरीदारों ने जब कब्जा दिलाने को कहा तो शातिरों ने 10 लाख रुपये और मांगे। इन्कार करने पर धमकाया। पीड़ितों ने तीनों के खिलाफ हनुमंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



फतेहपुर के खागा क्षेत्र के विजयनगर निवासी शिवम केसरवानी को हनुमंत विहार निवासी दोस्त अशोक कुमार कुशवाहा संग व्यापार करने के लिए जमीन चाहिए थी। इसी दौरान जरौली फेस-वन निवासी सोनू सिंह तोमर और अर्रा गांव के मोती सिंह से उनका संपर्क हुआ। दोनों ने उन्हें खाड़ेपुर में 90 वर्ग गज का दो मंजिला ताला बंद मकान दिखाया। इसे खाड़ेपुर पुरानी बस्ती निवासी दर्शन सिंह का बताया और उनसे मुलाकात कराई। मकान का करीब 57.5 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इस पर दर्शन ने नौबस्ता के रवींद्रनगर निवासी राम प्रकाश वर्मा के बैंक खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर कराए जबकि मोती ने ढाई लाख और सोनू ने पांच लाख रुपये ट्रांसफर करवाए। दर्शन सिंह को 20 लाख रुपये देने के लिए सोनू ने नकद लिए। वहीं रजिस्ट्री 37.48 लाख रुपये ही दिखाई।
विज्ञापन


तीन दिसंबर 2024 को दर्शन सिंह ने उन्हें रजिस्ट्री कर दी। इसमें सोनू सिंह बतौर गवाह है। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दर्शन सिंह, सोनू सिंह तोमर और मोती सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed