{"_id":"6806939ed12c9172e100b178","slug":"report-on-swimming-pool-operator-and-partner-etawa-news-c-216-1-etw1002-124266-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्विमिंग पूल संचालक व साथी पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्विमिंग पूल संचालक व साथी पर रिपोर्ट
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम जगमोहनपुर में स्विमिंग पूल में किशोर की डूबने से मौत हो गई थी। किशोर के पिता ने पूल हत्या का आरोप लगाकर संचालक व उसके एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शनिवार को ग्राम जगमोहनपुर में संचालित स्विमिंग पूल में औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम सबलपुर निवासी किशोर गोपाल नहाते समय डूब गया था। उस समय पूल में कई युवक और किशोर नहा रहे थे। पानी में डूबे किशोर को कुछ युवकों ने पानी से बाहर निकाला। संचालक ने किशोर को सीएचसी में भर्ती करवाया था जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पूल संचालक बिना किसी को सूचना दिए वहां से गायब हो गया था। किशोर के पिता केशव सिंह ने पूल संचालक अशोक शुक्ला एवं एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने संचालक सहित अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।